Hamraaz Password Reset कैसे करें, जान लें पूरी प्रक्रिया

Hamraaz Password Reset कैसे करें, जान लें पूरी प्रक्रिया

हमराज इंडियन आर्मी ऐप, भारतीय सेना के कर्मियों के लिए जरूरी जानकारी और सेवाओं की पेशकश करने वाला एक मोबाइल अनुप्रयोग है, जिसे भारतीय सेना के एडजुटेंट जनरल की शाखा (MP-8) की तकनीकी टीम के साथ-साथ भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। हमराज ऐप अगस्त 2017 में सामने आया था और तब से इसे कई बार नवीनीकरण किया गया है। हालांकि, अब इस एप्लिकेशन को बंद कर दिया गया है और केवल वेब पोर्टल सक्रिय है, जिसमें नई सुविधाओं का शामिल किया गया है। हमराज पर्सनल लॉगिन के जरिए, आप इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

हमराज ऐप अब एक वेब इंटरफेस के रूप में उपलब्ध है, जिसे सैनिक अपने स्मार्टफोन के ब्राउज़र के माध्यम से उपयोग कर सकते हैं। हमराज वेब सेवा, जो https://web.hamraazmp8.gov.in/ पर उपलब्ध है, सैन्य कर्मियों को उनकी आवश्यक सेवाओं तक पहुंच प्रदान करती है। हमराज पोर्टल पर पहुंचने के लिए उपयोगकर्ता को लॉगिन विवरण जैसे यूज़र आईडी और पासवर्ड की जरूरत होती है। यदि कोई सैनिक अपना पासवर्ड भूल गया हो, तो वे अपना हमराज पासवर्ड आसानी से रीसेट कर सकते हैं। इस लेख में, हम हमराज पासवर्ड रीसेट करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

Hamraaz Password Reset करने की प्रक्रिया

  • प्रथम चरण में, हमराज वेब साइट को खोलें, जिसे आप उनकी आधिकारिक साइट hamraazmp8.gov.in पर जाकर एक्सेस कर सकते हैं।
  • इसके बाद, हमराज के मुख्य पृष्ठ पर आपको "Personal Login" का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
    hamraaz Personal Login for reset password.png
  • फिर, हमराज लॉगिन पृष्ठ आपके सामने खुलेगा, यहाँ पर "Forget Password" का एक विकल्प होगा, उसे चुनें।
    hamraaz Forget Password.png
  • इसके बाद, आपको एक नई स्क्रीन पर ले जाया जाएगा जहाँ आपको अपना पैन कार्ड नंबर और कैप्चा भरना होगा।
  • इसे पूरा करने के बाद, "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
    hamraaz pancard forget password.png
  • फिर, आपसे एक "सिक्योरिटी प्रश्न" पूछा जाएगा। यदि आपको इसका जवाब याद है, तो सही उत्तर देकर आप अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं। अन्यथा, "Try Another Way" के विकल्प का उपयोग करें।
    hamraaz Try Anaother Way.png
  • इसके बाद, आपके सामने तीन विकल्प प्रदर्शित होंगे, आपको इनमें से एक चुनकर अपने आप को सत्यापित करना होगा।
    hamraaz forget password otp.png
  • सत्यापन के बाद, आप पासवर्ड बदलने के पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • यहाँ पर आप एक मजबूत पासवर्ड बनाएँ, सुरक्षा प्रश्न चुनें और "सबमिट" पर क्लिक करें। सुनिश्चित करें कि आपके पासवर्ड में एक संख्या, एक अक्षर और एक विशेष चिह्न शामिल हो।

इस प्रक्रिया के माध्यम से, सैनिक अपना हमराज लॉगिन पासवर्ड आसानी से बदल सकते हैं, और उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।

hamraaz forget password security question

Read more

Indian Army Salary – Rank Wise

Indian Army Salary – Rank Wise भारतीय सेना में प्रदान किए जाने वाले वेतन और अन्य लाभ.

भारत की सैन्य क्षमता विश्व में एक मजबूत स्थान रखती है, और ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स के अनुसार, यह देश सैन्य शक्ति के आधार पर चौथे स्

By Jeet